छत्तीसगढ़

बिहार में NDA सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम साय ने दी शुभकामनाएं, कहा – नए मंत्रियों के साथ विकास और सुशासन को मिलेगी नई गति

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने बिहार में एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर शुभकामनाएं देते हुए नव नियुक्त मंत्रियों को बधाई दी है। उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी कैबिनेट मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में गठित मंत्रिमंडल जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मंत्री बिहार को प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह मंत्रिमंडल विस्तार बिहार के सर्वांगीण विकास और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने नवगठित टीम के सफल कार्यकाल की कामना भी की।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search