छत्तीसगढ़

मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, CM साय ने किया उद्घाटन

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी, केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को किया गया प्रदर्शित

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया।

इस प्रदर्शनी में मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभाव और आम जनता तक पहुंचे लाभों की जानकारी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगी। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनादेश प्राप्त कर देश के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, जनकल्याण और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश और प्रदेश में “बेमिसाल 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया, जिसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों को प्रदर्शित किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हुए परिवर्तन, विकास कार्यों और आम जनता के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search