छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, 5 नगर पालिका, 6 नगर पंचायतों के लिए पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2026 को देखते हुए कांग्रेस ने संगठनात्मक और चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षक एवं सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पार्टी ने इन पदाधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर चुनावी तैयारियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और स्थानीय कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

इन नगर निगमों में नियुक्त हुए पर्यवेक्षक

पार्टी के आदेश के अनुसार रायपुर ग्रामीण जिले के बीरगांव नगर निगम के लिए डॉ. शिवकुमार डहरिया को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनके साथ मोतीलाल देवांगन और लेखराम साहू को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

भिलाई नगर के लिए धनेन्द्र साहू को पर्यवेक्षक और दीपक दुबे को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। रिसाली नगर निगम में मोहन मरकाम को पर्यवेक्षक तथा कन्हैया अग्रवाल को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं भिलाई-चरोदा नगर निगम के लिए विकास उपाध्याय को पर्यवेक्षक और राजेन्द्र साहू को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

देखें आदेश

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search