छत्तीसगढ़

बजट सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक 23 फरवरी को, राजीव भवन में होगा मंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार, 23 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, रायपुर में संपन्न होगी।

कांग्रेस विधायक दल की यह बैठक डॉ. चरणदास महंत, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता में बुलाई गई है। बैठक में बजट सत्र के दौरान पार्टी की रणनीति, सदन में उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों और संगठनात्मक समन्वय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे। इस बैठक की जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पीसीसी से संबद्ध नेता प्रतिपक्ष के मीडिया प्रभारी घनश्याम राजू तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि बजट सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल पूरी तैयारी के साथ बैठक में मंथन करेगा, ताकि सदन में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

कांग्रेस संगठन इस बैठक को आगामी विधानसभा सत्र के लिहाज से अहम मान रहा है, जिसमें सरकार की नीतियों और बजट प्रस्तावों पर पार्टी का रुख तय किया

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button