छत्तीसगढ़अपराध

बलरामपुर में दरिंदगी,12 साल की बच्ची से युवकों ने किया गैंगरेप,तीनों आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले में दिल दहला देने वाली घटना साम आई है। यहां दीपावली की रात 12 साल की बच्ची से गैंगरेप को अंजाम दिया है। मामला जिले के राजपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता दीपावली की रात अपने घर के बाहर पटाखे जला रही थी। इसी दौरान तीन युवक उसे जबरन पास के जंगल में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

राजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जाँच शुरू कर दी गई है। पीड़िता को मेडिकल जाँच के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376D (गैंगरेप) और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश: इस घटना से इलाके में गुस्सा और आक्रोश फैल गया है। लोग महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सामाजिक संगठनों ने कड़ी सजा की माँग की है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button