छत्तीसगढ़देशराजनीति

असम में कांग्रेस की चुनावी कमान भूपेश बघेल के हाथ, AICC ने बनाया सीनियर ऑब्जर्वर

नई दिल्ली/रायपुर। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी तय करते हुए वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल को असम में AICC सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई है।

कांग्रेस नेतृत्व के इस फैसले को भूपेश बघेल के संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और चुनावी रणनीति पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। असम जैसे राजनीतिक रूप से अहम राज्य में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपना पार्टी की गंभीर तैयारी और आक्रामक रणनीति का संकेत माना जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले चुनावों में भी भूपेश बघेल को असम चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया था।

शीर्ष नेतृत्व का आभार, साथियों को शुभकामनाएँ

इस नई जिम्मेदारी पर भूपेश बघेल ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा दिखाया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने असम में नियुक्त सभी सीनियर ऑब्जर्वर्स और पार्टी साथियों को शुभकामनाएँ भी दीं।

चुनावी मोड में कांग्रेस

AICC की ओर से असम सहित केरल, तमिलनाडु–पुदुच्चेरी और पश्चिम बंगाल के लिए सीनियर ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। भूपेश बघेल की तैनाती को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वे संगठन को एकजुट करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में जोश भरने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

“लड़ेंगे–जीतेंगे” के संदेश के साथ आगे बढ़ेगी रणनीति

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, असम में भूपेश बघेल की भूमिका चुनावी तैयारियों की निगरानी, संगठनात्मक समन्वय और रणनीतिक दिशा तय करने में अहम होगी। पार्टी के भीतर इस नियुक्ति को “लड़ेंगे–जीतेंगे” के स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button