छत्तीसगढ़

सफाई यूजर चार्ज वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान कल, तेलीबांधा तालाब में होगा आयोजन

रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा सफाई यूजर चार्ज में की गई वृद्धि के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी आज 4 जून को हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे मरीन ड्राइव के पास आयोजित किया जाएगा।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के माध्यम से आम नागरिकों से हस्ताक्षर कराकर नगर निगम और राज्य सरकार तक विरोध दर्ज कराया जाएगा।

कांग्रेस का आरोप है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच नगर निगम ने सफाई यूजर चार्ज बढ़ाकर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। पार्टी का कहना है कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से पहले ही लोग परेशान हैं, वहीं नगर निगम द्वारा लगाए गए अतिरिक्त शुल्क से नागरिकों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

कांग्रेस नेताओं का दावा है कि शहर के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है, नालियों और सड़कों पर गंदगी की समस्या बनी हुई है तथा नियमित कचरा संग्रहण भी प्रभावित है। इसके बावजूद यूजर चार्ज में वृद्धि करना जनता के साथ अन्याय है।

कांग्रेस ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान में शामिल होकर विरोध दर्ज कराने की अपील की है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search