छत्तीसगढ़अपराध

शातिर ठग दीपक टंडन को 19 नवंबर तक पुलिस रिमांड, कोर्ट ने सुनाया आदेश; अब खुलेंगे कई राज!

रायपुर। राजधानी रायपुर में चर्चित ठगी और ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रायपुर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने पुलिस की मांग स्वीकार करते हुए दीपक टंडन को 19 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से विस्तार से पूछताछ करेगी। इस पूछताछ में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कथित ठगी, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े मामलों की जानकारी जुटाई जाएगी।

दीपक टंडन के खिलाफ तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। आरोपी पर कई लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम वसूलने और ब्लैकमेलिंग के जरिए पैसे ऐंठने के आरोप हैं। इस मामले एक महिला DSP के साथ कथित संबंधों और करोड़ों रुपये के लेनदेन का मामला भी चर्चा में है।

19 नवंबर तक पुलिस करेगी पूछताछ

कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद अब रायपुर पुलिस आरोपी से अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ कर सकेगी। पुलिस कथित ठगी के नेटवर्क, लेनदेन, पीड़ितों और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी।

फिलहाल दीपक टंडन 19 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर रहेगा। पूछताछ के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search