छत्तीसगढ़

भनपुरी के पेंट-थिनर फैक्ट्री में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

रायपुर – राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित बग्गा मशीनरी की थिनर और पेंट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें उठने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। चूंकि फैक्ट्री में पेंट और थिनर जैसे ज्वलनशील पदार्थ बड़ी मात्रा में मौजूद थे, इसलिए आग तेजी से फैल गई और स्थिति गंभीर हो गई।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

राहत और बचाव कार्य: घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस और प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद है। इस हादसे में अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि आग की वजह से फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आसपास के लोगों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से दूर हटा दिया गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search