छत्तीसगढ़अपराध

महिला DSP कल्पना वर्मा के खिलाफ FIR की मांग, देशद्रोह की धाराएं लगाने का भी आग्रह

संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने सिविल लाइन थाने में दी लिखित शिकायत

रायपुर। महिला DSP कल्पना वर्मा के खिलाफ देशद्रोह समेत गंभीर धाराओं में FIR दर्ज किए जाने की मांग गहराते जा रही है। संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से जुड़ी गोपनीय जानकारियां लीक करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसी कड़ी में संघ के अध्यक्ष उज्ज्वल दीवान सिविल लाइन थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को चैट के स्क्रीनशॉट सहित लिखित आवेदन सौंपा।

जवानों की जान जोखिम में डालने का आरोप

संघ की ओर से दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि महिला DSP द्वारा कथित रूप से साझा की गई जानकारियां नक्सल ऑपरेशन्स से जुड़ी अत्यंत संवेदनशील और गोपनीय हैं। इस तरह की जानकारी सार्वजनिक या अनधिकृत रूप से साझा होना जवानों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

संघ का कहना है कि इस कृत्य से न केवल सुरक्षा बलों की रणनीति प्रभावित हो सकती है, बल्कि ऑपरेशनल गोपनीयता भंग होने से जवानों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

देशद्रोह की धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग

संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने महिला DSP कल्पना वर्मा के खिलाफ देशद्रोह,आधिकारिक गोपनीयता भंग,राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी धाराएं लगाकर FIR दर्ज करने की मांग की है।सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। संघ ने थाना प्रभारी से निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस की ओर से शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की गई है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button