छत्तीसगढ़
डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, पैर में बांधा गया कच्चा प्लास्टर; सभी कार्यक्रम निरस्त

लोरमी/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें पैर में चोट लगी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ले जाया गया, जहां उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया।
चोट लगने के बाद सभी कार्यक्रम निरस्त
बताया जा रहा है कि चोट लगने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। हालांकि, उन्हें किस परिस्थिति में चोट लगी और चोट कितनी गंभीर है, इसे लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।



