छत्तीसगढ़

ED ने भिलाई में दी दबिश,कस्टम मिलिंग घोटाले को लेकर जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए ED ने भिलाई समेत 10 ठिकानों में एक साथ रेड डाली है। यह कार्रवाई राज्य के बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

सूत्रों के अनुसार, यह घोटाला लगभग 140 करोड़ रुपए का है। जांच एजेंसी पिछली जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही कर रही है। ED ने भिलाई के हुडको में सुधाकर रावटे के घर पर दबिश दी है। पूछताछ के साथ घर में मौजूद दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा 10 अन्य ठिकानों में भी कार्रवाई जारी है।

कस्टम मिलिंग घोटाला: कस्टम मिलिंग के एवज में मिलने वाली रकम का भुगतान 20 रुपए प्रति क्विंटल देने पर ही बिल का भुगतान होता था. रकम देने वाले मिलर्स की सूची तैयार करने के बाद उन्हें ही कस्टम मिलिंग की रकम जारी होती थी. मामले में ईडी ने 3500 पेज का चालान पेश किया है, जिसमें 35 पेज की समरी भी शामिल है.

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search