छत्तीसगढ़

पीएम मोदी की अपील के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा फैसला, नहीं लेंगे विशेष प्रोटोकॉल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बड़ा फैसला लिया है। ओपी चौधरी ने कहा है कि स्थिति सामान्य होने तक सुरक्षा से जुड़ी अति आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर वे किसी भी प्रकार की पायलट गाड़ी, फॉलो वाहन और विशेष प्रोटोकॉल का उपयोग नहीं करेंगे।उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में संसाधनों का संयमित उपयोग और सादगी अपनाना समय की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ईंधन बचत और सरकारी संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर दिए गए संदेश को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।वित्त मंत्री के इस फैसले को सादगी और जनसरोकार से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसके पहले असम से रायपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश में सरकारी वाहनों में पेट्रोल-डीजल के उपयोग में कटौती को लेकर जल्द निर्णय लिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए सुझावों पर राज्य सरकार गंभीरता से अमल करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी संसाधनों के बेहतर उपयोग और ईंधन बचत को लेकर जल्द ही कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।

सीएम के इस बयान को प्रशासनिक खर्चों में कमी और संसाधनों के संतुलित उपयोग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search