छत्तीसगढ़

डीजल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती: CM साय ने जताया आभार

केंद्र के फैसले को बताया 140 करोड़ देशवासियों को राहत देने वाला ऐतिहासिक कदम

रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा डीजल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह समाप्त करने और पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को सिर्फ ₹3 प्रति लीटर करने के फैसले का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। उन्होंने इस निर्णय को जनहित में लिया गया ऐतिहासिक और राहतकारी फैसला बताया।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस निर्णय से देश के 140 करोड़ नागरिकों, विशेष रूप से परिवारों, किसानों, श्रमिकों और मध्यमवर्गीय वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में कमी से न केवल आम आदमी को राहत मिलेगी, बल्कि परिवहन और दैनिक जरूरतों से जुड़ी लागत में भी कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट और आर्थिक चुनौतियों के इस दौर में केंद्र सरकार का यह कदम यह दर्शाता है कि वह आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने देना चाहती। मुख्यमंत्री ने इसे संवेदनशील, दूरदर्शी और जनकल्याणकारी निर्णय बताया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फैसले ले रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और देशवासियों के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button