छत्तीसगढ़

धान टोकन नहीं मिलने से किसान ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

महासमुंद/बागबाहरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से किसानों की परेशानियों को दर्शाने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेनभाठा के 65 वर्षीय किसान मनबोध गांड़ा ने धान बेचने के लिए टोकन न मिलने से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की। किसान ने खेत में ब्लेड से अपना गला काट लिया। परिस्थिति गंभीर होने पर उन्हें पहले बागबाहरा अस्पताल, फिर महासमुंद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, और अब रायपुर रेफर किए जाने की तैयारी हो रही है।

परिजनों के अनुसार किसान के पास लगभग 1 एकड़ 40 डेसिमल कृषि भूमि है और इस सीजन में उन्होंने लगभग 50 कट्टा धान बेचने की योजना बनाई थी।परिवार का कहना है। सरकारी खरीदी में बिना टोकन धान बेचने का कोई विकल्प नहीं था। तीन दिन से लगातार दौड़-भाग के बाद भी टोकन नहीं मिलने से वे टूट गए थे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button