छत्तीसगढ़

जगदलपुर में पहली बार ‘बस्तर राइडर्स मीट 2026’: देशभर के राइडर्स जुटेंगे, बस्तर दर्शन और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जगदलपुर। बस्तर पहली बार एक अनूठे और भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। गरुड़ा – द राइडर्स क्लब द्वारा 4 अप्रैल को ‘बस्तर राइडर्स मीट 2026’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से बाइक राइडर्स और राइडिंग के शौकीन हिस्सा लेंगे।

इस आयोजन के दौरान राइडर्स बस्तर की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, स्थानीय खानपान और पर्यटन स्थलों से रूबरू होंगे, साथ ही सुरक्षित तरीके से बस्तर के खूबसूरत और अद्वितीय नजारों का अनुभव भी करेंगे।

बस्तर दर्शन और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

गरुड़ा बाइक क्लब ने जिले के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर राइडर्स के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किया है। इसका उद्देश्य बस्तर पर्यटन को बढ़ावा देना और बाइक राइडिंग के प्रति जागरूकता फैलाना है।

सुरक्षा का भी संदेश: राइडर्स इस दौरान यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित राइडिंग के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे।

कार्यक्रम की खास झलकियां

• बाइक शो और प्रदर्शनी

• रोमांचक राइडिंग शो और स्टंट

• बेस्ट मॉडिफाइड, विंटेज और सुपरबाइक पुरस्कार

• बस्तर टैलेंट शोकेस (स्थानीय कलाकारों का मंच)

• सांस्कृतिक फूड फेस्टिवल (पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद)

यह आयोजन बाइक प्रेमियों के साथ-साथ बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का भी शानदार अवसर है।

📞 रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें:6263437809, 7240839494 (व्हाट्सएप/कॉल)। सभी राइडर्स, बाइक लवर्स और आम जनता से इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने की अपील की गई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button