छत्तीसगढ़देश

इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने से रायपुर में हड़कंप, आज शाम की ज्यादातर उड़ानें कैंसल, कल सभी फ्लाइटें सस्पेंड रहने की आशंका

रायपुर। देशभर में लगातार इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेशन का असर अब रायपुर एयरपोर्ट पर भी स्पष्ट दिखाई देने लगा है। शुक्रवार की तरह आज भी शाम की ज्यादातर फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों में भारी नाराजगी है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार रविवार को रायपुर से इंडिगो की सभी फ्लाइटें सस्पेंड रहने की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

आज जिन फ्लाइटों को किया गया रद्द

रायपुर – हैदराबाद 6E 7352 कैंसल
रायपुर – मुंबई 6E 6373 कैंसल
रायपुर – इंदौर 6E 6129 कैंसल

इन्हीं के साथ और भी कई उड़ानों के रद्द या देरी से संचालित होने की स्थिति बनी हुई है।

यात्रियों को भारी समस्या

इंडिगो की अनियमित उड़ानों के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बताया कि कई बार फ्लाइट में लगेज चढ़ाया ही नहीं जाता। गंतव्य पर पहुंचने के बाद लगेज मिसिंग पाया जाता है। एयरपोर्ट पर घंटों लगेज का इंतजार करना पड़ रहा है। घर लेने आने वाले परिजनों को भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। डिस्प्ले स्क्रीन पर कई उड़ानों को लेट दिखाया जाता है, जबकि समय होने पर अचानक फ्लाइट कैंसल होने की सूचना दी जाती है, जिससे यात्रियों में भारी रोष है।

एयरपोर्ट पर इंडिगो प्रबंधन गायब

यात्रियों ने यह भी आरोप लगाए कि एयरपोर्ट परइंडिगो प्रबंधन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं है,और शिकायतों या स्पष्टीकरण को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है।

बढ़ती कैंसिलेशन और बदइंतजामी को लेकर यात्री सोशल मीडिया पर भी अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं।यात्रियों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना और बिना उचित व्यवस्था के उड़ानों को रद्द किया जा रहा है, जिससे यात्रा योजना पूरी तरह बिगड़ रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search