छत्तीसगढ़

गांधी उद्यान – तेलीबांधा फ्लाईओवर रद्द नहीं होगा – अरुण साव, PWD मंत्री

प्रोजेक्ट रद्द होने की खबरों को PWD मंत्री ने किया खारिज

रायपुर। राजधानी रायपुर के गौरव पथ पर प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर चल रही अटकलों पर लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि फ्लाईओवर का काम रद्द नहीं किया जा रहा है और ऐसी कोई प्रक्रिया फिलहाल नहीं चल रही।

मंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार ने इस परियोजना को बहुत सोच-समझकर तैयार किया है और इसे लेकर किसी भी तरह का निर्णय जल्दबाजी में नहीं लिया जाएगा। सरकार ने बहुत सोच-समझकर योजना बनाई है। फ्लाईओवर कैंसिल करने की कोई बात नहीं चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि परियोजना के क्रियान्वयन में किसी तरह की तकनीकी, ट्रैफिक या स्थानीय दिक्कतें सामने आती हैं, तो उन पर संबंधित पक्षों के साथ बैठकर चर्चा की जाएगी। जो भी दिक्कत आएगी, उस पर बैठकर बातचीत करेंगे।

आबकारी विभाग के टेंडर विवाद पर अरुण साव का पलटवार

आबकारी विभाग में मैनपावर सप्लाई के दो ठेके एक ही व्यक्ति/फर्म को दिए जाने के आरोपों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर जोरदार पलटवार किया है।अरुण साव ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में अराजकता, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, वही अब हर सरकारी प्रक्रिया में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार देख रही है। जिस कांग्रेस पार्टी ने राज्य में अराजकता पैदा की, क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर करप्शन किया, उन्हें हर काम में करप्शन और गड़बड़ी दिखती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार में जो भी टेंडर प्रक्रिया हो रही है, वह पूरी तरह नियमों के अनुसार और पारदर्शी तरीके से की जा रही है। अब जो भी टेंडर हो रहा है, नियम के अनुसार हो रहा है। कांग्रेस बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करे।

महादेव ऐप केस में ED की कार्रवाई पर डिप्टी सीएम का बयान

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर की करीब ₹1700 करोड़ की संपत्ति जब्त किए जाने की कार्रवाई पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अरुण साव ने कहा कि महादेव ऐप के जरिए भ्रष्टाचार और अवैध नेटवर्क की शुरुआत कांग्रेस शासनकाल में हुई थी, और अब इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

महादेव ऐप के जरिए भ्रष्टाचार की शुरुआत कांग्रेस सरकार में हुई थी। इस मामले में लगातार कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि जो भी संपत्तियां सीज की गई हैं, वह पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई हैं। जो प्रॉपर्टी सीज हुई है, वह कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई है।

साइबर ठगी के मामले पर सरकार सख्त

प्रदेश में साइबर ठगी के एक बड़े सेंटर के फूटने के मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा है कि राज्य सरकार साइबर अपराध के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि महादेव सट्टा ऐप जैसे मामलों ने साइबर करप्शन और डिजिटल अपराध के नए तौर-तरीके सामने लाए, जिसके बाद सरकार ने इस दिशा में और अधिक गंभीरता से काम शुरू किया है।

महादेव सट्टा ऐप से करप्शन के नए तौर-तरीके अपनाए गए थे। अरुण साव ने बताया कि प्रदेश में लगातार साइबर थानों की संख्या बढ़ाई जा रही है और अपराधियों पर तकनीकी व कानूनी स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। हमारी सरकार लगातार साइबर थाने बना रही है। साइबर अपराध को रोकने के लिए मजबूत कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि साइबर सिक्योरिटी को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं ताकि आम लोग ठगी से बच सकें।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button