खेलछत्तीसगढ़

Gyaneshwari Yadav Selection: कॉमनवेल्थ खेलों के लिए भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम में छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव का चयन

मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु देव साय, महासचिव विक्रम सिसोदिया सहित पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर – छत्तीसगढ़ की होनहार भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव का आगामी कॉमनवेल्थ खेलों के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन और पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

भारतीय भारोत्तोलन टीम का अनुकूलन (एक्लिमेटाइजेशन) प्रशिक्षण शिविर 28 जून से 22 जुलाई 2026 तक बर्मिंघम (यूनाइटेड किंगडम) में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम 23 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक ग्लासगो (यूनाइटेड किंगडम) में आयोजित होने वाले 2026 कॉमनवेल्थ खेलों में भाग लेगी।

ज्ञानेश्वरी यादव के चयन पर मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी कॉमनवेल्थ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी।

छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिसोदिया ने भी ज्ञानेश्वरी यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका चयन प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ज्ञानेश्वरी अपने शानदार प्रदर्शन से भारत के लिए पदक जीतेंगी।

छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों ने भी ज्ञानेश्वरी यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल प्रदर्शन की कामना की। उनका चयन प्रदेश में खेल प्रतिभाओं के निरंतर उभरने का एक और महत्वपूर्ण उदाहरण है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search