छत्तीसगढ़

नए CS के चार्ज लेते ही कई अफसरों का तबादला,जितेन्द्र राजनांदगांव कलेक्टर बनें

रायपुर – छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकास शील के कार्यभार संभालते ही प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने एक साथ कई वरिष्ठ IAS अफसरों के विभागों में बदलाव कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार 1991 से लेकर 2022 बैच तक के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

अहम फेरबदल

  • रेणु जी पिल्ले (1991 बैच) : अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा अध्यक्ष, व्यावसायिक शिक्षा मंडल के साथ अब अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार।
  • सुब्रत साहू (1992 बैच) : अपर मुख्य सचिव, सहकारिता विभाग और DG प्रशासन अकादमी की जिम्मेदारी के साथ राजस्व मंडल अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
  • सोनमणि बोरा (1997 बैच) : आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के साथ अब प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
  • डॉ. रोहित यादव (2002 बैच) : ऊर्जा विभाग, पर्यटन व संस्कृति विभाग, CSPGCL/CSPDCL अध्यक्ष, अब सचिव, जनसंपर्क विभाग की भी जिम्मेदारी।
  • पी. दयानंद (2006 बैच) : अब सिर्फ सचिव, जनसंपर्क विभाग से मुक्त
  • अविनाश चम्पावत (2003 बैच) : सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के साथ सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार
  • मुकेश कुमार बंसल (2005 बैच) : सचिव, वित्त विभाग के साथ अब सचिव, विमानन विभाग
  • बसवराज एस (2006 बैच) : अब केवल सचिव, विमानन विभाग से मुक्त होकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संभालेंगे
  • अंकित आनंद (2006 बैच) : सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग के साथ सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग,सचिव वाणिज्य कर पंजीयन,अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार
  • भुवनेश यादव (2006 बैच) : समाज कल्याण विभाग के साथ सचिव, योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार
  • कुलदीप शर्मा (2014 बैच) : अब प्रबंध संचालक, छग राज्य वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन
  • रवि मित्तल (2016 बैच) : वर्तमान दायित्वों के साथ संचालक, विमानन का अतिरिक्त प्रभार
  • डॉ. फरिहा आलम (2016 बैच) : अब संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग
  • जितेंद्र यादव (2019 बैच) : रायगढ़ कलेक्टर से हटाकर राजनांदगांव कलेक्टर नियुक्त।
  • लोकेश कुमार (2019 बैच) : उप सचिव, श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार
  • पठारे अनीजीत बबन (2022 बैच) : सहायक कलेक्टर दुर्ग से हटाकर CEO जिला पंचायत रायगढ़ बनाए गए।
cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search