
रायपुर। भारत के आर्थिक भविष्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत–यूरोपीय संघ के बीच संपन्न India-EU Trade Deal को देश के लिए युगांतरकारी उपलब्धि बताया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी, निर्णायक और सशक्त नेतृत्व में संपन्न हुई यह ‘Mother of All Deals’ भारत को एक सशक्त आर्थिक शक्ति के रूप में वैश्विक पटल पर नए शिखर तक पहुँचाने वाली सिद्ध होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन का विश्वसनीय, सशक्त और प्रभावशाली केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की आर्थिक विश्वसनीयता और साख को और मजबूती मिलेगी तथा वैश्विक व्यापार में भारत की भूमिका निर्णायक रूप से सुदृढ़ होगी।
उन्होंने कहा कि यह समझौता केवल एक व्यापारिक करार नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के सपनों को साकार करने का अवसर है। इस डील से रोजगार, निवेश, तकनीक और नवाचार के नए द्वार खुलेंगे, जिससे युवाओं को नई संभावनाएँ और देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि #IndiaEUTradeDeal विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का मजबूत आधार बनेगा। यह समझौता आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को वैश्विक सहयोग के साथ जोड़ते हुए देश को दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता, विकास और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह भारत की सामूहिक शक्ति, सुदृढ़ नीति-निर्माण क्षमता और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक है, जो आने वाले वर्षों में भारत को एक सशक्त आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।



