छत्तीसगढ़

खल्लारी माता मंदिर रोप-वे हादसा: CM साय ने जताया गहरा शोक, जांच के आदेश

महासमुंद। जिले के खल्लारी माता मंदिर में हुए रोप-वे हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद दुर्घटना में एक श्रद्धालु के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित एवं बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मां खल्लारी से प्रार्थना करते हुए सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button