छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन में गड़बड़ी करने वाले 6 ठेकेदारों पर FIR, PHE मंत्री साव ने सदन को कराया अवगत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रश्नकाल में जल जीवन मिशन से जुड़ी बड़ी कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) मंत्री अरुण साव ने सदन को बताया कि जल जीवन मिशन में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर टेंडर हासिल करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मंत्री अरुण साव ने जानकारी दी कि मेसर्स विजय वी. सालुंखे ने महाराष्ट्र के फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत टेंडर प्राप्त किया। इस गंभीर अनियमितता को संज्ञान में लेते हुए संबंधित फर्म के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि जांच में यह भी सामने आया कि उसी फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर 6 अन्य ठेकेदारों ने भी टेंडर हासिल किए थे। इस पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एपेक्स कमेटी ने निर्णय लेते हुए सभी संबंधित फर्मों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

ब्लैकलिस्ट की गई फर्म में एके. कंस्ट्रक्शन, विक्रम टेली इंफ्रा, गणपति कंस्ट्रक्शन,आनंद कंस्ट्रक्शन,धर्मेश कुमार, सोमवंशी एनवायरमेंट शामिल है।

मंत्री अरुण साव ने स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन जैसी जनहित और संवेदनशील योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search