नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव लापता, छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाए मदद के कदम

22 अगस्त से नेपाल में थीं मोनिका
रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन की आपदा के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार नेपाल प्रवास के दौरान बाढ़ के बाद से उनका संपर्क टूट गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी तलाश और सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार नेपाल गए छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जानकारी जुटा रही है और वहां की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सरकार की प्राथमिकता आपदा प्रभावित क्षेत्र में मौजूद प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जरूरत पड़ने पर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना है।
22 अगस्त से नेपाल में थीं मोनिका
जानकारी के मुताबिक रायपुर जिले के महादेव घाट, थाना डी.डी. नगर निवासी मोनिका यादव 22 अगस्त 2026 से नेपाल प्रवास पर थीं। नेपाल में बाढ़ की स्थिति के बाद से परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके लापता होने की सूचना मिलने के बाद उनकी तलाश के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है। उपलब्ध जानकारी के आधार पर मोनिका यादव का पता लगाने और उनकी सुरक्षित स्थिति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नेपाल गए नागरिकों की जानकारी जुटा रही सरकार
नेपाल में प्राकृतिक आपदा की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नेपाल गए नागरिकों की जानकारी एकत्रित कर रही है। सरकार यह भी पता लगा रही है कि नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों को किसी तरह की परेशानी तो नहीं है और यदि कोई व्यक्ति प्रभावित है तो उसे तत्काल सहायता कैसे उपलब्ध कराई जा सकती है।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासनिक स्तर पर संबंधित विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाया गया है। प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार जानकारी जुटा रही है।सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरछत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल गए या वहां रह रहे प्रदेश के नागरिकों के संबंध में जानकारी रखने वाले लोगों से उसे तत्काल प्रशासन के साथ साझा करने की अपील की है।
सहायता और सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर:- टोल फ्री हेल्पलाइन: 1070- कंट्रोल रूम: 0771-2223471सरकार ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों की मदद के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है। नेपाल में लापता रायपुर की मोनिका यादव की सुरक्षित तलाश के लिए भी संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि नेपाल में मौजूद अपने परिजनों या परिचितों की स्थिति की जानकारी साझा करते रहें और किसी भी आपात स्थिति में जारी हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें।




