अपराधछत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, NEET की तैयारी कर रहा था

बिलासपुर – जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। कांग्रेस नेता चित्रसेन सिंह के बेटे संस्कार सिंह (उम्र लगभग 20 वर्ष) ने अपने ही घर के कमरे में 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार संस्कार सिंह मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहा था। वह जल्द ही काउंसलिंग के लिए भोपाल जाने वाला था।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह वह घर के कमरे में अकेला था, तभी उसने बंदूक उठाई और खुद पर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या बताया है, हालांकि सुसाइड नोट मिलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।परिवार में इस घटना से मातम का माहौल है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button