
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आई है। शहर के लाभांडी इलाके में चाकू मारकर 40 वर्षीय हिमेश यादव की हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों और वारदात में शामिल आरोपियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना से जुड़े अन्य विवरणों की प्रतीक्षा है।




