छत्तीसगढ़

नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य : CM साय

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई, कहा – अब शांति, सुरक्षा और विकास का नया दौर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंगलवार को उनके नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में मिली बड़ी उपलब्धि पर बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ अब विकास, विश्वास और समृद्धि के नए युग की ओर तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद लंबे समय तक प्रदेश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बना रहा और विशेष रूप से बस्तर अंचल वर्षों तक लाल आतंक की छाया में रहा।

बस्तर सहित पूरे प्रदेश में बदल रहा माहौलमुख्यमंत्री ने कहा कि अब परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की मुख्यधारा मजबूत हो रही है। बस्तर सहित पूरे प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण तैयार हो रहा है, जिसका सकारात्मक असर आमजन के जीवन में साफ दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि अब वे क्षेत्र, जो कभी भय और हिंसा के कारण विकास से दूर थे, वहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है।

मोदी और शाह के नेतृत्व को दिया श्रेय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प, स्पष्ट नीति और प्रभावी रणनीति को दिया।

उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भयमुक्त और सुरक्षित छत्तीसगढ़ का सपना अब साकार होता दिख रहा है और प्रदेश तेजी से शांति और विकास के नए मॉडल की ओर बढ़ रहा है।

वीर जवानों की शहादत को किया नमनमुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की शहादत, साहस और समर्पण ने ही इस सफलता की मजबूत नींव रखी है।

उन्होंने सुरक्षाबलों की कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा कि आज जो उपलब्धि सामने आई है, वह उनके अथक प्रयासों और बलिदान का परिणाम है।अब विकास के नए सोपान गढ़ेगा छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नक्सलमुक्त वातावरण में अब छत्तीसगढ़ तेज गति से विकास के नए सोपान गढ़ेगा और देश के अग्रणी राज्यों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में निवेश, रोजगार, आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं को और गति मिलेगी, जिससे छत्तीसगढ़ का भविष्य और अधिक मजबूत होगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button