छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक कल, राहत पैकेज पर हो सकता है बड़ा फैसला

रायपुर – मंत्रिमंडल विस्तार के बाद छत्तीसगढ़ की साय सरकार की पहली फुल कैबिनेट बैठक कल आयोजित की जाएगी। बैठक महानदी मंत्रालय भवन में होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कैबिनेट के 14 मंत्री शामिल होंगे।

बस्तर में ओलावृष्टि राहत पैकेज की उम्मीद

सूत्रों के अनुसार, बैठक का सबसे अहम एजेंडा हाल ही में बस्तर और सरगुजा संभाग में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए राहत पैकेज हो सकता है। माना जा रहा है कि सरकार प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा और अन्य सहायता की घोषणा कर सकती है।

धान खरीदी पर भी हो सकता है मंथन

बैठक में प्रदेश की धान खरीदी नीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। धान खरीदी की तारीख, नए केंद्र खोलने की प्रक्रिया और किसानों को समय पर भुगतान जैसे अहम बिंदुओं पर निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक में कई नीतिगत फैसलों की संभावना है। कल की कैबिनेट बैठक में कृषि, ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और निवेश से जुड़े कई नीतिगत निर्णय भी लिए जा सकते हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद होने वाली यह पहली बैठक साय सरकार के राजनीतिक संकेत और प्राथमिकताएं तय करेगी। विपक्ष भी इस बैठक को लेकर सतर्क है और राहत पैकेज तथा धान खरीदी जैसे मुद्दों पर सरकार के रुख का इंतजार कर रहा है।

बैठक में नए मंत्रियों का होगा स्वागत

यह बैठक खास इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल हुए नए मंत्री —राजेश अग्रवाल,मंत्री गुरु खुशवंत साहेब,मंत्री गजेंद्र यादव का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। माना जा रहा है कि कैबिनेट के पुराने सदस्य नए साथियों का अभिनंदन कर उन्हें जिम्मेदारियों से अवगत कराएंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button