छत्तीसगढ़

नितिन नबीन BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए,सीएम साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी हैं नितिन नबीन

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार के मंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को नया राष्ट्रीय दायित्व सौंपा है। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति के साथ पार्टी में उनका कद और प्रभाव दोनों बढ़े हैं। निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

नए दायित्व की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्रिपरिषद के सदस्यों और प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।

छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक समन्वय, कार्यक्रमों की प्रभावी क्रियान्विति और जमीनी कार्यशैली के लिए नितिन नबीन की भूमिका को अहम माना जाता है। नया दायित्व मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारियां और व्यापक होंगी, जिससे संगठन को रणनीतिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

बीजेपी ने एक बार फिर अपने फैसले से चौंकाया

छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी, बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन की ताजपोशी बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कर दी गई है. बीजेपी ने एक बार फिर से अपने फैसले से चौंकाया है. छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान ही उनको बीजेपी ने सह प्रभारी नियुक्त कर दिया था और चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की. मार्च 2024 से वे लगातार छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी के तौर पर काम कर रहे थे. बिहार चुनाव के दौरान भी सीएम साय, दोनों डिप्टी विजय शर्मा और अरुण साव सहित कई मंत्री नितिन नबीन के चुनाव प्रचार के लिए बिहार की सड़कों पर प्रचार करते भी देखे गए थे. कुल मिलाकर बीजेपी के इस फैसले ने छत्तीसगढ़ बीजेपी को भी मजबूत करने का काम किया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search