छत्तीसगढ़

CM साय के जन्मदिवस पर महिला मोर्चा का विशेष आयोजन, प्रदेशभर में होगा पौधरोपण व हनुमान चालीसा पाठ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेशव्यापी विशेष आयोजन किया जाएगा। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम 21 फरवरी को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आयोजित होगा।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की ओर से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को केंद्र में रखते हुए जीवनदायी पीपल एवं नीम के पौधों का रोपण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया जाएगा, जिसमें प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति तथा मुख्यमंत्री साय के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जाएगी।

यह आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में मंदिर प्रांगणों में किया जाएगा, जिसमें महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय सहभागिता निभाएंगी। महिला मोर्चा ने इसे केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय चेतना से जुड़ा अभियान बताया है।

महिला मोर्चा का यह प्रयास जहां एक ओर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देगा, वहीं दूसरी ओर सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करेगा। कार्यक्रम को लेकर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button