छत्तीसगढ़अपराध

ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, चार सटोरिए गिरफ्तार, 18.45 लाख नगद, मोबाइल, एटीएम और बैंक दस्तावेज जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा करते हुए पैनल संचालित करने वाले चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 18 लाख 45 हजार रुपये नगद, 7 मोबाइल फोन, 25 एटीएम कार्ड तथा विभिन्न बैंकों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे की आईडी बेच रहे थे और Ramco777.com, wod777.com, powerexch.com जैसी वेबसाइटों के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह संगठित तरीके से पैनल के माध्यम से सट्टा खेलवाने का नेटवर्क चला रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों में दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा, ऋषभ रंगनाली सहित कुल चार लोग शामिल हैं। वहीं एक अन्य युवक ओम खेमानी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार अन्य राज्यों तक भी जुड़े हो सकते हैं।

यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपियों से सट्टे के लेन-देन, बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और आईडी सप्लाई नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। जब्त मोबाइल फोन और बैंक दस्तावेजों की फॉरेंसिक व वित्तीय जांच के बाद सट्टा सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button