छत्तीसगढ़

दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने नेता विनायक ताम्रकर को किया निलंबित

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद भारतीय जनता पार्टी ने संबंधित नेता विनायक ताम्रकर को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है।

पुलिस को सूचना मिलने के बाद 6 मार्च को समोदा गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान खेत में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे पाए गए। पुलिस ने मौके पर पौधों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत की ओर पहुंचने लगे, जिन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

भाजपा नेता का कहना है कि उन्हें खेत में अफीम की खेती होने की जानकारी नहीं थी। उनका दावा है कि जमीन अधिया (आधी फसल के आधार पर) पर दी गई थी, इसलिए उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वहीं, विवाद बढ़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि पार्टी की छवि धूमिल होने के कारण विनायक ताम्रकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button