छत्तीसगढ़

दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती, पूर्व CM भूपेश बघेल ने पूछा – क्या यह प्रोजेक्ट भाजपा किसान मोर्चा का है या फिर सरकार में बैठे मंत्रियों का?

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में भाजपा किसान मोर्चा के एक नेता के खेत में कथित रूप से अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने खेत का दौरा कर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े नेता विनायक ताम्रकार के लगभग 10 एकड़ खेत में अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि विनायक ताम्रकार एक रसूखदार व्यक्ति बताया जा रहा है, जिसका उठना-बैठना बड़े अधिकारियों और मंत्रियों के साथ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपी का मुख्यमंत्री निवास तक आना-जाना बताया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह प्रोजेक्ट भाजपा किसान मोर्चा का है या फिर सरकार में बैठे मंत्रियों का? उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है और विपक्ष सरकार से जवाब मांग रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button