छत्तीसगढ़

किसानों से 3100 रुपए क्विंटल में खरीदा जाएगा धान, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी; खुलेंगे 360 नए केंद्र – मंत्री नेताम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों और गरीब परिवारों के हित में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

कृषि मंत्री ने बताया कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रदेश में 360 नए धान खरीदी केंद्र खोले जाएंगे। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अधिक विकल्प और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

जनवरी से गरीब परिवारों को मिलेगा सुपर फाइन चावल

राज्य सरकार जनवरी से पात्र गरीब परिवारों को सुपर फाइन चावल उपलब्ध कराने जा रही है। कृषि मंत्री ने बताया कि सरकार के इस फैसले का लाभ पात्र परिवारों को मिलेगा।

इसके साथ ही किसानों को धान के अलावा दूसरी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने सहायता देने का फैसला किया है। धान के बदले अन्य फसल की खेती करने वाले किसानों को 15 हजार रुपए प्रति एकड़ की सहायता दी जाएगी। इससे फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search