छत्तीसगढ़

30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे जेपी नड्डा, ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

दुर्ग के जेआरडी स्कूल मैदान में होगा ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम,

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर दुर्ग संभाग में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नड्डा यहां भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर दुर्ग के जेआरडी स्कूल मैदान मंत्री केदार अग्रवाल, मंत्री गजेंद्र यादव समेत अन्य नेताओं ने निरीक्षण किया गया। इस दौरान आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर एवं रिकेश सेन सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search