BJP छत्तीसगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान होगा तेज, संगठन को मिलेगी नई धार

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है।
प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रविवार को आयोजित बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने स्पष्ट किया कि यह अभियान प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और चुनावी रूप से तैयार किया जाएगा।
अभियान के तहत क्या होगा?
• कार्यकर्ताओं को एकात्म मानववाद व पार्टी विचारधारा का प्रशिक्षण
• बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति
• चुनावी प्रबंधन और मतदाता संपर्क पर फोकस
• सोशल मीडिया व जनसंपर्क कौशल का विकास
• केंद्र-राज्य की योजनाओं की जानकारी
बैठक में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षण को हर स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, प्रशिक्षण संयोजक अवधेश जैन, प्रवक्ता शताब्दी पांडे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि इस अभियान के तहत संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना तथा प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करना है।




