छत्तीसगढ़देश

Plane Crash in Chhattisgarh: जशपुर में बड़ा हादसा, प्राइवेट विमान क्रैश, आरा पहाड़ से टकराया प्लेन

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट विमान क्रैश हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से टकरा गया, जिससे मौके पर भीषण आग लग गई है।

हादसे के बाद आग की लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद पहाड़ से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। इलाके में दहशत का माहौल है।

इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें क्रैश के बाद धुएं और आग का गुबार साफ देखा जा सकता है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। SSP लाल उम्मेद भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया जा रहा है।

फिलहाल विमान में सवार लोगों की संख्या, उनकी स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search