छत्तीसगढ़

CG BIG NEWS: तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वन मंत्री केदार कश्यप का बड़ा एक्शन, बीजापुर DFO हटाए गए

रायपुर। बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड को लेकर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री Kedar Kashyap ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। मंत्री ने मामले में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए बीजापुर के DFO रमेश कुमार जांगड़े को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, रायपुर में संबद्ध किया गया है।

मंत्री के निर्देश पर तेंदूपत्ता संग्रहण और प्रबंधन में अनुभवी अधिकारी जाधव सागर रामचंद्र को बीजापुर का नया DFO नियुक्त किया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि वनवासियों और आदिवासी परिवारों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि तेंदूपत्ता हजारों आदिवासी परिवारों की आजीविका का आधार है और उनकी मेहनत की कमाई को नुकसान पहुंचाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि 25 मई 2026 को बीजापुर जिले के इटपाल स्थित एक निजी गोदाम में भीषण आग लगने से बड़ी मात्रा में संग्रहित तेंदूपत्ता जलकर नष्ट हो गया था। प्रारंभिक आकलन में करीब 10 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है।

शासन ने घटना के कारणों, सुरक्षा मानकों, गोदामीकरण प्रक्रिया और अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की बात कही गई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search