छत्तीसगढ़

रायपुर MG रोड चौपाटी पर पुलिस सख्त, रात 9 से 1 बजे तक ही मिलेगी अनुमति, नियम तोड़े तो होगी बंद!

रायपुर। राजधानी रायपुर के MG रोड स्थित चौपाटी में लगातार मिल रही अव्यवस्थाओं की शिकायतों के बाद पुलिस और नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। अब चौपाटियों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार ही किया जा सकेगा। इसके लिए रात 9 बजे से सुबह 1 बजे तक का समय तय किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर चौपाटी को स्थायी रूप से बंद भी कराया जा सकता है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

इस संबंध में 16 नवंबर को यातायात सभागार में पुलिस, नगर निगम, व्यापारी संघ और चौपाटी संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रैफिक डीसीपी डॉ. अर्चना झा, एडिशनल डीसीपी रामकुमार बर्मन एवं स्नेहिल साहू सहित संबंधित अधिकारी और चौपाटी संचालक मौजूद रहे।

स्थायी दुकानों के शटर बंद होने के बाद ही लगेगी चौपाटी

बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि चौपाटियां केवल रात 9 बजे से 1 बजे तक ही संचालित होंगी। स्थायी दुकानों के शटर बंद होने के बाद ही संबंधित स्थान पर चौपाटी लगाई जा सकेगी। किसी भी स्थायी दुकानदार पर दुकान बंद करने के लिए दबाव बनाने या विवाद करने की अनुमति नहीं होगी।

सड़क और फुटपाथ पर कुर्सी-टेबल लगाने पर रोक

चौपाटी संचालकों को ग्राहकों के बैठने के लिए सड़क और फुटपाथ पर कुर्सी-टेबल नहीं लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक आवागमन के रास्ते में अतिक्रमण करने पर भी कार्रवाई होगी। इसके साथ ही गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है। संचालन समाप्त होने के बाद आसपास की सफाई की जिम्मेदारी भी संचालकों की होगी।

पार्किंग की जिम्मेदारी भी संचालकों की

चौपाटी में आने वाले ग्राहकों के दोपहिया और चारपहिया वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग कराने की जिम्मेदारी संचालकों को दी गई है। मुख्य सड़क या यातायात बाधित करने वाले स्थानों पर पार्किंग नहीं कराई जा सकेगी।

नियम तोड़े तो चौपाटी होगी बंद

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग, गंदगी फैलाने या स्थायी दुकानदारों को परेशान करने की शिकायत मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित अस्थायी चौपाटी को स्थायी रूप से बंद कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने स्पष्ट किया है कि एमजी रोड में चौपाटियों का संचालन नागरिकों की सुविधा, व्यापारियों के हित, स्वच्छता और सुगम यातायात को प्राथमिकता देते हुए कराया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस और नगर निगम संयुक्त रूप से निगरानी करेंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search