छत्तीसगढ़

जनदर्शन में पैरों से चित्र बनाने वाली पूनम को मिली छात्रवृत्ति, दिव्यांग खिलाड़ी को 90 हजार की सहायता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में आज संवेदनशीलता और जनसेवा की मिसाल देखने को मिली। राजधानी रायपुर के सीएम आवास में आयोजित जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री साय ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में तत्काल निर्णय लेकर राहत दी।

कार्यक्रम की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र की 11 वर्षीय पूनम बिटिया से भेंट की। पूनम सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित है और बोलने में असमर्थ है, लेकिन अपने पैरों से खूबसूरत चित्र बनाकर सभी को प्रेरित करती है। मुख्यमंत्री साय ने स्नेहपूर्वक पूनम से मुलाकात की और उसकी मां को आश्वासन दिया कि सरकार बिटिया की पूरी जिम्मेदारी उठाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूनम को विशेष विद्यालय में भर्ती कराया जाए और उसे छात्रवृत्ति प्रदान की जाए।

इसी जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने अभनपुर के दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मदद के लिए आगे आते हुए 90 हजार रुपये का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया। साहू ने व्हीलचेयर और खेल सामग्री के लिए सहायता मांगी थी। मुख्यमंत्री ने तत्काल चेक प्रदान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देगी।पिंटू साहू, जो बी.ए. फाइनल ईयर के छात्र हैं, ने कहा कि यह सहयोग उनके लिए बड़ी प्रेरणा है और वे आगे छत्तीसगढ़ का नाम खेल जगत में रोशन करेंगे।

मुख्यमंत्री साय के जनदर्शन में आज जनता की समस्याओं के साथ मानवीय पहलुओं की भी झलक दिखाई दी, जिससे लोगों में सरकार के प्रति विश्वास और उम्मीद दोनों बढ़ी हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button