छत्तीसगढ़

सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग की प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई को

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर पदों की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के 33 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर होगी।इन पदों के लिए कुल 1 लाख 37 हजार 323 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। दस्तावेज एवं शारीरिक माप परीक्षण के बाद 63 हजार 342 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है।

परीक्षा के लिए रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर, धमतरी, राजनांदगांव, महासमुंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा सहित प्रदेश के सभी 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

आयोग द्वारा प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 15 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी CGPSC Official Website से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग की ओर से अलग से SMS या डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search