छत्तीसगढ़

CGPSC 2025 मेंस का रिजल्ट जारी, 608 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के लिए चयन

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का चयन अब इंटरव्यू के लिए किया गया है।

608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित

जारी परिणाम के अनुसार 608 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के लिए चयन हुआ है। अब चयनित अभ्यर्थी परीक्षा के अगले चरण यानी साक्षात्कार में शामिल होंगे।21 सितंबर से इंटरव्यू शुरू होने की संभावनाजानकारी के मुताबिक, चयनित अभ्यर्थियों के लिए 21 सितंबर 2026 से इंटरव्यू शुरू होने की संभावना है। हालांकि, इंटरव्यू की अंतिम तिथि और विस्तृत कार्यक्रम को लेकर आयोग की आधिकारिक सूचना का इंतजार है।

CGPSC 2025 के अंतिम चयन में मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के प्रदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अभ्यर्थी आयोग की ओर से जारी आधिकारिक दिशा-निर्देश और इंटरव्यू शेड्यूल पर नजर बनाए रखें।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search