
रायपुर। वुमेन्स आईपीएल 2026 सीज़न से ठीक पहले रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रायपुर क्राइम ब्रांच और गंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 ऑनलाइन सट्टा बुकी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके पास से 50 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश में ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामलों में पहली बार इतनी बड़ी नगद जब्ती मानी जा रही है।
विदेश से लौटकर IPL सट्टा नेटवर्क खड़ा कर रहे थे आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में मास्टरमाइंड विक्रम कोरी भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश से लौटने के बाद भारत में आईपीएल मैचों को लेकर ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क खड़ा कर रहे थे।आरोपी युवाओं को ऑनलाइन सट्टा संचालन की ट्रेनिंग दे रहे थे और IPL शुरू होने से पहले फील्डिंग मजबूत करने की तैयारी में थे।
बैंक खातों में करोड़ों, लेकिन 50 लाख नकद पहली बार जब्त
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक ऑनलाइन सट्टा मामलों में आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन सामने आता रहा है, जिन्हें सीज किया जाता रहा है। लेकिन 50 लाख रुपये की नकद बरामदगी पहली बार हुई है, जो इस कार्रवाई को ऐतिहासिक बनाती है।
गंज थाना में FIR, SSP करेंगे पूरे मामले का खुलासा
इस मामले में गंज थाना में FIR दर्ज कर ली गई है।SSP रायपुर जल्द ही पूरे सट्टा नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और अंतरराज्यीय/अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को लेकर विस्तृत खुलासा करेंगे।क्राइम ब्रांच की सख्त चेतावनीरायपुर क्राइम ब्रांच ने स्पष्ट किया है कि IPL के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और ऐसे अवैध धंधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।




