छत्तीसगढ़

रायपुर सेप्टिक टैंक हादसा: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर अस्पताल में 17 मार्च को सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन सफाई कर्मियों की मौत के मामले में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने गंभीर संज्ञान लिया है। आयोग ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए स्थल निरीक्षण और विस्तृत जांच के आदेश जारी किए हैं।आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में जवाबदेही तय की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कानूनी कार्रवाई के निर्देश

आयोग ने निर्देश दिया है कि मामले में ‘मैनुअल स्कैवेंजर्स के नियोजन का प्रतिषेध एवं उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013’ के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।इन दिशा-निर्देशों में शामिल हैं:

  • सेप्टिक टैंक की खतरनाक मैनुअल सफाई पर रोक- सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य उपयोग
  • यांत्रिक सफाई प्रणाली को प्राथमिकता

पीड़ित परिवारों को सहायता

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मृतकों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता और पुनर्वास समर्थन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। आयोग ने कहा कि पीड़ित परिवारों को विधि अनुसार मुआवजा और दीर्घकालिक सहायता मिलना सुनिश्चित किया जाएगा।

आयोग की सख्त चेतावनी

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए:- सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन- जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करना अनिवार्य होगा। आयोग ने सफाई कर्मियों के अधिकार, सुरक्षा और गरिमा की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button