छत्तीसगढ़

राजनांदगांव को मिला खेल विकास का बड़ा तोहफ़ा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के लिए 6.04 करोड़ की स्वीकृति, डॉ. रमन सिंह के प्रयासों का प्रतिफल

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। राज्य शासन ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राजनांदगांव में एस्ट्रोटर्फ़ रिप्लेसमेंट, भवन उन्नयन एवं सड़क निर्माण कार्यों के लिए 6 करोड़ 4 लाख रुपए की महत्वपूर्ण प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। डॉ. रमन सिंह ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि एस्ट्रोटर्फ़ बदलने और आधारभूत संरचना के उन्नयन से राजनांदगांव का खेल क्षेत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर और सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि यह निवेश खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा और खेल प्रतिभाओं को नई ऊर्जा देगा।

आधारभूत संरचना उन्नयन को मिली प्रशासनिक मंजूरी

स्वीकृति के अंतर्गत लगभग 5 करोड़ 95 लाख रुपए (गैर-SOR दर) से कार्यों की प्रारंभिक मंजूरी दी गई है। यह निर्णय न केवल खेल सुविधाओं को आधुनिक रूप देगा, बल्कि युवाओं के लिए बेहतर प्रशिक्षण वातावरण और उच्च स्तर की स्पर्धाओं के अवसर भी उपलब्ध कराएगा। पिछले माह 9.50 करोड़ के एथलेटिक ट्रैक को भी मिली थी मंजूरीखेलो इंडिया परियोजना के तहत पिछले माह राजनांदगांव में 8 लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक निर्माण की स्वीकृति भी दी गई थी। इस परियोजना की कुल लागत 9.50 करोड़, जिसमें केंद्रांश 6.36 करोड़ और राज्यांश 3 करोड़ तय किया गया है।

मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के प्रति आभार

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करता हूँ। यह स्वीकृति हमारे युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए मजबूत मंच प्रदान करेगी। उन्होंने आगे कहा कि राजनांदगांव सदैव प्रतिभाओं की भूमि रहा है, और यह नई स्वीकृति खिलाड़ियों के सपनों को पंख देगी। डॉ. रमन सिंह ने आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रकार निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button