छत्तीसगढ़

‘सर्पमित्र’ निकला गांजा तस्करी का सरगना, महासमुंद में 520 किलो अवैध गांजा जब्त

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त किया है। कार्रवाई में पुलिस ने 520 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है।

इस मामले में सोशल मीडिया पर चर्चित तथाकथित ‘सर्पमित्र’ आकाश जाधव को गांजा तस्करी का मुख्य सरगना पाया गया है। बताया गया है कि आकाश जाधव के यूट्यूब पर 55 लाख से अधिक और इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिनके जरिए वह अपनी पहचान बनाकर पर्दे के पीछे अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

पुलिस ने इस मामले में अब तक सरगना समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तस्करी से अर्जित संपत्तियों पर SAFEMA कानून के तहत करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता है और सोशल मीडिया की आड़ में अपराध करने वालों के लिए कड़ा संदेश है। मामले की आगे जांच जारी है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button