छत्तीसगढ़

पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध एकम साय

झुमका जलाशय में बोटिंग-वाटर स्पोर्ट्स का अवलोकन, 27 लाख की लागत से बने ओपन थिएटर का लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिले के प्रवास के दौरान बैकुंठपुर स्थित प्रसिद्ध झुमका पर्यटन स्थल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झुमका जलाशय में बोटिंग करते हुए क्षेत्र के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया और यहां विकसित की गई पर्यटन सुविधाओं का अवलोकन किया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री साय ने झुमका जलाशय में शिकारा पर सवार होकर नौका विहार किया। चारों ओर फैली हरियाली, शांत जलराशि और कमल के फूलों से सजा यह रमणीय स्थल अब तेजी से एक आकर्षक पिकनिक और पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने यहां उपलब्ध बोटिंग, वाटर स्पोर्ट्स सहित अन्य पर्यटन गतिविधियों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग ₹27 लाख की लागत से निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया। 500 दर्शकों की बैठक क्षमता वाला यह ओपन थिएटर भविष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्थानीय आयोजनों और पर्यटन गतिविधियों के लिए एक नया केंद्र बनेगा।

छत्तीसगढ़ को प्रमुख पर्यटन राज्य बनाने की दिशा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि झुमका जलाशय केवल कोरिया जिले की पहचान नहीं है, बल्कि यह पूरे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा स्थानीय युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search