छत्तीसगढ़

सरगुजा ओलंपिक को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 3.49 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

28 जनवरी से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सरगुजा संभाग में पहली बार आयोजित किए जा रहे सरगुजा ओलंपिक 2026 को लेकर युवाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन के लिए निर्धारित पंजीयन अवधि 28 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक रखी गई थी, जिसमें संभाग के सभी जिलों और विकासखंडों से खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

अंतिम तिथि तक कुल 3,49,370 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया, जिनमें 1,89,658 महिला और 1,59,712 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में पंजीयन सरगुजा संभाग में खेलों के प्रति बढ़ते रुझान, जागरूकता और प्रतिभा को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

प्रतियोगिताओं की समय-सारणी

सरगुजा ओलंपिक 2026 का आयोजन चरणबद्ध रूप से किया जाएगा। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं: 28 जनवरी से 3 फरवरी 2026, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं: 5 फरवरी से 10 फरवरी 2026,,संभाग स्तरीय प्रतियोगिता: संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित होगी। यह आयोजन सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया एवं मनेन्द्र-भरतपुर-चिरमिरी जिलों के सभी विकासखंडों में संपन्न होगा।

ये खेल होंगे आयोजित

विकासखंड स्तर पर एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और रस्साकसी प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि हॉकी और कुश्ती के खिलाड़ी सीधे जिला स्तर पर भाग लेंगे।आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देना, युवाओं में खेल भावना विकसित करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। प्रशासन द्वारा सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सरगुजा ओलंपिक भविष्य के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button