छत्तीसगढ़

रायपुर कोर्ट परिसर से दो विचाराधीन कैदी फरार

रायपुर। कोर्ट परिसर से बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। पेशी के दौरान दो विचाराधीन कैदी कोर्ट मोहर्रिर की अभिरक्षा से फरार हो गए। फरार कैदियों की पहचान राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय के रूप में हुई है।

घटना रायपुर के न्यायालय परिसर की है, जहां दोनों कैदियों को पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर दोनों ने सुरक्षा को चकमा दिया और फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में जेल में बंद थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मामले में सिविल लाइंस थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने फरार कैदियों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी है और आसपास के इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच शुरू कर दी गई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button