छत्तीसगढ़

भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी के निवास पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

रायपुर प्रवास के दौरान आत्मीय मुलाकात, नवरात्रि पर माता की चुनरी और श्रीराम प्रतिमा भेंट

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 4 घंटे के संक्षिप्त प्रवास पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों, श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया एयरपोर्ट से सीधे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी के निवास पहुंचे। यहां अमित चिमनानी और उनके परिवारजनों ने केंद्रीय मंत्री का आत्मीय और पारंपरिक स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक मोतीलाल साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, अपेक्स बैंक के चेयरमैन केदार गुप्ता, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी प्रीतेश गांधी तथा योगेश तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने इस दौरान अमित चिमनानी के परिवार से आत्मीय मुलाकात की और कुछ समय परिवार के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिताया। मुलाकात के दौरान राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई।

नवरात्रि के पावन अवसर पर चिमनानी परिवार ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत माता की चुनरी ओढ़ाकर किया। वहीं राम नवमी की पूर्व संध्या पर उन्हें भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के बीच आत्मीयता का विशेष माहौल देखने को मिला।

केंद्रीय मंत्री के इस संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण प्रवास को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें संगठन और सरकार के कई प्रमुख चेहरे एक साथ नजर आए।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button